• Thu. Nov 5th, 2026

दून के पांच जिलों के इलाकों में आज तेज बारिश होने की संभावना

Bynewsadmin

Sep 25, 2023

प्रदेश के पांच जिलों के अधिकतर इलाकों में आज (सोमवार) कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 26 सितंबर से मौसम साफ रहने के आसार हैं। कुछ एक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *