• Tue. Nov 3rd, 2026

तुसाद म्यूजियम में योग गुरु बाबा रामदेव की मोम की प्रतिकृति लगाई जाएगी

Bynewsadmin

Jan 30, 2024

हरिद्वार। न्यूयॉर्क स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में योग गुरु बाबा रामदेव की मोम की प्रतिकृति लगाई जाएगी। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में इस प्रतिकृति का अनावरण होगा। योग गुरु बाबा रामदेव स्वयं इसका अनावरण करेंगे

समारोह के लिए यह प्रतिकृति दिल्ली पहुंच चुकी है, जो समारोह के बाद न्यूयॉर्क भेजी जाएगी। पतंजलि योगपीठ के केंद्रीय प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने इसे भारतीय संस्कृति, संन्यास और सनातन योग परंपरा की वैश्विक प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अवसर बताया।

पतंजलि ने दावा किया कि योग गुरु बाबा रामदेव मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह पाने वाले पहले भारतीय संन्यासी हैं। यह भारतीय संस्कृति, संन्यास और विशेष रूप से सनातन योग परंपरा के वैश्विक प्रभाव की एक महत्वपूर्ण मान्यता और राष्ट्र का सम्मान है।

ये लोग रहेंगे मौजूद

समारोह में पतंजलि योगपीठ के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि योगपीठ (यूके) ट्रस्ट की संस्थापक ट्रस्टी सुनीता पोद्दार भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *