• Thu. May 7th, 2026

साक्षी महाराज ने हल्द्वानी की घटना को लेकर दिया बड़ा बयान, जयंत को लेकर कही ये बात

Bynewsadmin

Feb 10, 2024

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक शादी समारोह में पहुंचे साक्षी महाराज ने जयंत चौधरी के भाजपा में जाने को लेकर कहा कि गठबंधन से जयंत चौधरी को अमृत मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता राष्ट्रवाद के रास्ते पर चल पड़ी है।

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से जाटों को हीं नहीं, बल्कि सम्पूर्ण किसानों पर प्रभाव होगा। इसका परिणाम ये होगा कि पश्चिम की सभी सीट दोनों गठबंधन जीतेंगे।

हल्द्वानी की घटना पर साक्षी महाराज बोले कि जिस तरह पहले लव जेहाद चलता था। उसी तरह अब लैंड जेहाद चल रहा है। कहा कि यह बीमारी बहुत पुरानी है।  लैंड जेहाद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो दर्द तो होगा ही लेकिन ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए। इसे नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *