• Wed. Feb 4th, 2026

कांग्रेस को फिर झटका, कांग्रेस के नामी नेता भाजपा में हुए शामिल

Bynewsadmin

Apr 1, 2024

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव, पूर्व दायित्वधारी और कालाढूंगी सीट से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को देहरादून में भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और कालाढूंगी विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि श्रीराम के देश में मोदीमय माहौल से प्रेरित सभी दलों व संगठनों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जनता ने तय कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 400 पार के लिए आशीर्वाद देना है। राज्यसभा सदस्य बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। लिहाजा, सभी लोग मिशन में जुट जाएं।

नवागंतुकों के मान, सम्मान व भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।  कालाढूंगी से विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दावा करते हुए कहा कि नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर भाजपा सात लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीतेगी। उधर, एक अन्य कार्यक्रम में भारतीय धार्मिक एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जाजेड़ी समेत अन्य कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *