• Thu. May 7th, 2026

अचानक मौसम का मिजाज बदला और राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू

Bynewsadmin

Apr 27, 2024

अचानक मौसम का मिजाज बदला और राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बीते कई दिनों से सता रही गर्मी से भी बारिश ने लोगों को आज राहत पहुंचाई। मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय इलाकों में आज बारिश की चेतावनी दी गई थी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए गए थे। केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बडकोट यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में भी मौसम का मिजाज बदला। यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं बड़कोट तहसील क्षेत्र में आसमान में गर्जन के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। मौसम के बदलते मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।

वहीं गर्मी अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में अपने तेवर दिखाने लगी थी। दून में गर्मी ने शुक्रवार को छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
साल 2018 में 26 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकॉड किया गया था। शुक्रवार के दिन तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 38 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं भी परेशान करने लगी हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अप्रैल के आखिरी दिनों में तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
बढ़ती गर्मी के बीच आज बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *