• Fri. Aug 7th, 2026

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- कभी भी गिर सकती है एनडीए की सरकार

Bynewsadmin

Jun 15, 2024

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस के हौसले मजबूत हो चुके हैं। भले ही एनडीए गठबंधन ने सरकार बना ली हो मगर आई.एन.डी.आई. गठबंधन 234 सीटें जीतने में कामयाब रही।

यह अल्पमत की सरकार है: खरगे

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खरगे ने कहा कि एनडीए (NDA) की सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा, एनडीए सरकार गलती से बनी है। मोदी जी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है। हम चाहते हैं कि यह चलती रहे। देश के लिए यह अच्छा हो।

खरगे सही कह रहे हैं: आरजेडी नेता

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने खरगे के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा की खरगे सही कह रहे हैं! जनादेश मोदी सरकार के खिलाफ था। मतदाताओं ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। फिर भी वे सत्ता में आए।

जेडीयू ने खरगे पर साधा निशाना

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बिहार के पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का जवाब आया। उन्होंने पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के स्कोरकार्ड के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि क्या खरगे कांग्रेस की विरासत से अनभिज्ञ हैं। नीरज ने कहा, “कांग्रेस अब 99 के चक्कर में फंस गई है।”

बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 240 सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं, कांग्रेस 99 सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि, रिजल्ट सामने आने के दो दिन बाद एक निर्दलीय सांसद, कांग्रेस में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *