• Wed. Feb 4th, 2026

हाथरस पहुंचे राहुल गांधी ने कहा- प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं

Bynewsadmin

Jul 5, 2024

हाथरस भगदड़ हादसे के शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ से पीड़ित पर‍िवारों को जल्‍द से जल्‍द मुआवजा देने की मांग की है। राहुल ने कहा, ”मुआवजा सही मिलना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए… परिवारवालों से मेरी बातचीत हुई है।”

‘प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं’

राहुल गांधी ने ये भी कहा क‍ि कहा, “दुख की बात है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई है

फरार मुख्य आयोजक पर एक लाख का इनाम

सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में तीसरे दिन पुलि‍स एक्शन में आई। पुल‍िस न दो महिलाओं सहित छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। कुल 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।

नारायण साकार को अभी आरोपी नहीं मान रही पुल‍िस

पुलिस अभी सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) को आरोपित नहीं मान रही। जांच में करीब 200 मोबाइल नंबर पुलिस के रडार पर हैं। कुछ नंबरों पर घटना वाले दिन भोले बाबा की बात हुई थी। आयोजन स्थल पर लगे बोर्ड पर 72 आयोजकों के नाम दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश फरार हैं। भीड़ रोकने, धकेलने और साक्ष्य छुपाने का प्रयास करने वाले सेवादारों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *