• Thu. Nov 5th, 2026

एम्स ऋषिकेश में विवाद, सीनियर रेजिडेंट ने गार्ड को बुरी तरह पीटा

Bynewsadmin

Oct 18, 2024

ऋषिकेश। देश के शीर्ष मेडिकल संस्थान एम्स ऋषिकेश में सीनियर रेजिडेंट की दबंगई का मामला सामने आया है, जिसमें कई चिकित्सकों ने सुरक्षा गार्ड को बुरी तरह पिटाई की। पीड़ित गार्ड की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि पीडि़त सुरक्षा कर्मी हरेंद्र सिंह ने तहरीर दी है, जिसमें कहा है कि बीते दो अक्टूबर को एम्स मेडिकल एन्ट्रेंस में वह ड्यूटी में तैनात था। समीप में तैनात गार्ड नरेंद्र सिंह के साथ वाहन पार्किंग को लेकर डा. सावंत दलाल ने बहस शुरू की और गाली-गलौच करने लगा। इस पर गार्ड नरेंद्र ने उसे सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *