• Tue. Jun 23rd, 2026

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर का 11वां दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह की हैं मुख्त अतिथि

Bynewsadmin

Nov 8, 2023

श्रीनगर गढ़वाल। इन दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर हैं। मंगलवार को उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के आठ नवंबर को आयोजित हो रहे 11वें दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि हैं। आज गढ़वाल आगमन पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत होने वाला है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पहाड़ी व्यंजनों का भी रसास्वादन करवाने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इस खास दौरे पर खास पकवानों से राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत पहाड़े के लोग करेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू को परोसा जाएगा ये खास व्यंजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को झंगोरे की खीर के साथ ही कोदे की रोटी, राई, पालक, मेथी से बनी कफली, दाल का फाणू, राई की सब्जी के साथ ही पहाड़ी चटनी और पहाड़ी ककड़ी का रायता भी राष्ट्रपति के भोजन के मीनू में विशेष रूप से शामिल किया है। पहाड़ के तोर की दाल और पहाड़ी लाल चावल भी भोजन में परोसे जाएंगे।

यहां करेंगी दिन का भोजन

राष्ट्रपति दिन का भोजन विवि चौरास परिसर के अतिथि गृह में ही करेंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पूर्ण भव्यता और आकर्षक व्यवस्थाओं के साथ विवि दीक्षा समारोह को आयोजित कर रहा है।

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। विवि परिसर के साथ ही चौरास क्षेत्र भी पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। डीएम टिहरी मयूर दीक्षित और एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर बीते रोज से ही क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *