• Thu. Feb 5th, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- वर्ष 2027 में भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

Bynewsadmin

Apr 5, 2024

विकासनगरः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वर्ष 2027 में भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। साथ ही जोड़ा कि शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।

विकासनगर में टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की कर्मभूमि है। जब-जब देश पर खतरा मंडराया, यहां से सेना में गए जवानों और ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

इससे पूर्व पिथौरागढ़ में हुई जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित और सुरक्षित भारत के लिए मोदी जरूरी हैं। कांग्रेस ने हमेशा वीरों का अपमान किया है।

सीएम धामी ने सबसे पहले यूसीसी लागू कराई

उत्तराखंड आने पर आज देवभूमि और वीरभूमि के एक साथ दर्शन हो रहे हैं। यहां पर हर व्यक्ति के मन में राष्ट्रीयता की भावना कूट-कूट भरी है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक संस्कृति ही बदल दी है। सीएम धामी ने देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कराई है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों की पीड़ा को समझा और वन रैंक वन पेंशन योजना को लागू कराया। कहा कि पहले राजनीति होती थी, भाई को भाई से लड़ाओ। वोट बैंक की राजनीति करो।

अलगाववाद व तुष्टीकरण की राजनीति कांग्रेस ने 70 साल तक की, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर पार्टी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। कहा, जब भाजपा सत्ता में आई भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी। कोरोना से अमेरिका, यूरोप के देश संकट में थे, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना काल में हर किसी को राहत देने का काम किया। आज भारत पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था है। वर्ष 2027 में भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *