• Tue. Nov 3rd, 2026

कानपुर में हुए दर्दनाक हादसे में कार सवार चार बच्चों व चालक की दर्दनाक मौत

Bynewsadmin

Oct 14, 2024

यूपी के कानपुर में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। पनकी भौती में ओवर ब्रिज कट के पास हुई दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। रामादेवी से पनकी भौती जाने वाले हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे डंपर के पीछे चल रही कार को भी ब्रेक मारना पड़ा। दोनों वाहनों के पीछे आ रहे सरिया लदे ट्राले ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे कार डंपर और ट्राला के बीच आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार बच्चों व चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चारों बच्चे पीएसआईटी के बताए जा रहे हैं। मृतकों में प्रतीक सिंह, गरिमा, सतीश, आयुषी व चालक विजय साहू शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *